फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव से जगमगाया रविदास पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गुरु भक्ति संग सेवा भाव में आकंठ डूबे दो लाख से अधिक रैदासी सोमवार को सीरगोवधर्नपुर पहुंच गए हैं। इससे पग पग पर छलकती भक्ति धारा का अद्भुत नजारा संत रविदास जन्मस्थान के आसपास देखने को मिला।
विज्ञापन

भक्ति की छांव तले श्रद्धा व आस्था का हर ठांव खिल उठा। गुरु भक्ति की इस कदर लूट कि जिसने जितना पाया उसे उतना ही कम नजर आया। सांझ ढलते ही रविदास मंदिर रोशनी से जगमग हो उठा और इसके आकर्षण में सीर की हर गली, हर डगर मुग्ध दिखी। वहीं रविदास पार्क में दीपावली मनाकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दर्शन पूजन के बाद रैदासियों का रेला जन्मस्थान पर लगी तमाम छोटी-बड़ी दुकानों पर खरीदारी करते दिखा।
समरसता के साधक
संत शिरोमणि गुरु रविदास की 642वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को गुरुपीठ सीरगोवर्धन में मंदिर से लेकर पंडाल तक गुरु के गान, महिमा बखान करते अनुयायी गुरु दर्शन की प्रतीक्षा में लीन रहे। दर्शनार्थियों में राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी भी शामिल थे। फूल माला की दुकानों पर श्रद्धालुओं का लंबी कतार देखने को मिली। वहीं, दिन में डेरा प्रमुख महाराज संत निरंदजन दास ने लंगर पंडाल, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बेहतर कार्य करने वालों को बख्शीश भी दी।
विज्ञापन

गुरु चरणों में शीश नवाया
स्मारक स्थली नगवां तक अथाह भक्ति का प्रवाह नजर आया। दीपों के उजास तले जयंती पर्व का उल्लास छाया तो हर ओर जय रविदास गूंजा। गुरु चरणों में समर्पित हजारों श्रद्धालुओं के जत्थे ने प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया।
पंजाबी ढोल संग झांझ-ढप पर थिरकन
रविदासियों का रेला पदयात्रा करते और विभिन्न वाहनों से सीर से नगवां की ओर शाम चार बजे से जाने लगा। श्रद्धालुओं के हुजूम से नगवां मार्ग जाम हो गया। पार्क में उत्साह चरम पर था। पंजाबी ढोल संग झाझ-ढप आदि बजता रहा और भक्तों का जत्था जोश में नाचता रहा। खुशियां से खिले स्मारक स्थल में पंजाब की छवि दिखी। भंगड़ा करते और गुरु भक्ति में पगे गीत गातीं युवक-युवतियां अपने कुनबे के साथ सांझ ढलने से पहले ही पार्क में रम-जम चुका था।
दीयों में उकेरा निशान साहब
सायं करीब पांच बजे से दीये जलने शुरू हुए और पीली आभा अपना प्रताप पसारती चली गई। श्री गुरु रदिवास की प्रतिमा के दर्शन नमन करते श्रद्धालुओं ने दीयों से पवित्र निशान साहब उकेरा तो कहीं तरह-तरह के चिह्न सजाये। वहीं, संत रविदास सोसाइटी के तत्वावधान में नगवां स्थित संत रविदास पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें