फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT-BHU का 12वां दीक्षांत समारोह: डीआरडीओ के चेयरमैन ने 1660 मेधावी छात्र-छात्राओं को दी उपाधि

Fri, 06 Oct 2023 01:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएचडी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पीएस नारायण गोल्ड मेडल और एमटेक व आईडीडी (इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री) में बेहतर प्रदर्शन के लिए डीएन भार्गव मेडल और नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, बीटेक में प्रथम स्थान पाने पर राम कुमार गोल्ड मेडल और ओमप्रकाश भंडारी मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन
IIT-BHU के 12वें दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू के 12वें दीक्षांत समारोह का आगाज हो गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन डॉ. समीर वी कामत ने 1660 मेधावियों को उपाधि और मेडल दिए। 

विज्ञापन


पीएचडी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पीएस नारायण गोल्ड मेडल और एमटेक व आईडीडी (इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री) में बेहतर प्रदर्शन के लिए डीएन भार्गव मेडल और नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं, बीटेक में प्रथम स्थान पाने पर राम कुमार गोल्ड मेडल और ओमप्रकाश भंडारी मेडल प्रदान किया गया।
बीटेक में राम कुमार गोल्ड मेडल आर्यन जामवाल व ओमप्रकाश भंडारी मेडल श्री चक्रवर्ती, एमटेक में मेहुल शर्मा व आईडीडी में गुंजन सिंह को डीएन भार्गव मेडल और पीएचडी में आकांक्षा गुप्ता को पीएस नारायण मेडल दिया गया।
विज्ञापन

 

दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा सात मेडल कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र इवुरी हरीश को मिले।वहीं, बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र आर्यन जामवाल को छह स्वर्ण पदक मिलेंगे। प्रो. जैन ने बताया कि इस बार संस्थान में सबसे ज्यादा 1660 स्नातकों को उपाधियां दी जा रही हैं।
इसमें 954 बीटेक, 247 आईडीडी, 223 एमटेक/एमफार्मा और 44 एमएससी छात्रों को उपाधियां दी गईं। वहीं, 66 मेधावियों को 108 मेडल दिए गए। 192 से अधिक शोधार्थियों को डॉक्टरेट की डिग्री दी गई। बीटेक स्तर पर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिव्यांश चंद्र रॉय को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक और सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही संगठनात्मक व नेतृत्व क्षमता प्रदर्शन के लिए राघव सोनी को निदेशक मेडल दिया गया।

 

 

विज्ञापन

डीआरडीओ सेंटर का होगा उद्घाटन   

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत हैं। अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन डॉ. कोटा हरिनारायन ने किया। आईआईटी बीएचयू में बने डीआरडीओ उद्योग अकादमी-उत्कृष्टता केंद्र सेंटर का उद्घाटन होगा। डीआरडीओ चेयरमैन  सेंटर का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें