फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़ सकता है मौसम, बदली के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम बुधवार से एक बार फिर बिगड़ सकता है। दो दिन तक कुछ जगहों पर बादल छाए रहने और हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ को वजह बता रहे हैं। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ चल रहा है। दिन में तेज धूप होने से रात में गलन भी कम हो गई है, लेकिन अब एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक आरएस सिंह के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। छह-सात फरवरी को कुछ जगहों पर बादल छाए रहने के आसार हैं। बताया कि बारिश की तो कोई संभावना नहीं है, लेकिन हवा चलने की वजह से ठंड थोड़ी बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक राजीव बाटला ने बताया कि छह-सात फरवरी को बनारस और आसपास में बादल छाए रहने के आसार हैं। आठ फरवरी के बाद हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें