फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपनी बात रखने का महत्वपूर्ण प्लेटफार्म ह स्वच्छता संसद’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व शांति महासंघ की ओर से शनिवार को लहुराबीर स्थित राजकीय क्वींस कालेज में स्वच्छता संसद के प्रथम अधिवेशन सत्र का उद्घाटन हुआ। इसमें स्वच्छता संबंधित समस्या और उसके समाधान पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में स्वच्छता संसद बेहतर कार्य कर रहा है। यह अपनी बात रखने का महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है।
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था के लिए स्वच्छता संसद की ओर से चार-चार सदस्यीय दो निगरानी समिति बनाई गई जो सहयोग करेगी। स्वच्छता मंत्री और सांसदों ने शहर की गंदगी की ओर निगम और जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि संसद में जो प्रस्ताव पास होगा उसे जिला प्रशासन पूरा कराएगा। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीबी सिंह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. जीएन केशरवानी, डा. शिव कुमार, डा. रितु गर्ग, रीता जायसवाल, श्रीनाथ जायसवाल, अरुण गुप्ता, नवल खेमका आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. माधुरी पांडेय एवं प्रो. सीएम चतुर्वेदी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अलका गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें