फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 विद्यार्थी का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट में 55 विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्लेसमेंट में 486 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजाराम यादव ने चयनित विद्यार्थियोँ को बधाई दी। प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रोफेसर रंजना प्रकाश में बताया कि एनआईआईटी में बीटेक एवं एमबीए की 10, अमेरिकन इंटरनेशनल इंडस्ट्री जनसंचार एवं एमबीए के 9, कॉसमॉस एस्पायर फाउंडेशन द्वारा बीटेक और एमबीए के 8, इंटेक्स द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 7, जयश्री पॉलीमर में मैकेनिकल के 10, सिलारिस इंफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड में बीटेक के 7 एवं न्यूट्रालाइफ इंडिया में बीफार्मा के चार विद्यार्थियों को जाब का ऑफर दिया गया है। विश्वविद्यालय परिसर में आई कंपनियों ने दो लाख से लेकर 5 लाख तक का वार्षिक वेतन का प्रस्ताव विद्यार्थियों को दिया है। उन्होँने कहा कि सिलैरिस इनफॉर्मेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, कासमास, न्यूट्रालाइफ, क्विकर और एनआई आईटी कंपनी ने गुरुवार और शुक्रवार को साक्षात्कार लिया। इस अवसर पर कासमाश कंपनी के मोहम्मद अजमत अली, न्यूट्रालाइफ के धीरज कुमार नंदा , क्विकर के रोशन कुमार, एनआई आईटी के इरफान मुबीन सिद्दीकी ने विद्यार्थियों की सराहना की। इस अवसर पर प्रो.बीबी तिवारी ने कहा कि हमारे बच्चे काफी लगनशील हैं। इस अवसर पर प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो.हरि प्रकाश, डा.रजनीश भास्कर, डा. आलोक दास, श्याम त्रिपाठी, ऋषि सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें