फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई वाहनों की चार्जिंग के लिए 11 स्थान तय, दूसरे चरण में 14 और केंद्र बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने इलेक्ट्रिक वाहनों में दो से चार पहिया से लेकर बस को चार्ज करने के लिए शहर में 11 चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 11 स्थान भी तय कर लिए गए हैं। साथ ही दूसरे चरण के लिए 14 और केंद्र बनेंगे इसकी भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल मोबिलिटी के लिए राजस्थान इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्टमेंट लिमिटेड से एमओयू किया गया है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर जोनल अधिकारियों समेत राजस्व विभाग ने इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन के लिए स्थान चिन्हित कर लिए हैं। वाराणसी में 25 नए चार्जिंग स्टेशन खोलने की तैयारी है। फिलहाल, नगर निगम ने 11 स्थानों का चयन कर लिया है। अगले फेज में 14 और जगहों को चिन्हित करने की योजना है। जहां वाहनों को चार्ज करने की सुविधा होगी। इसके लिए गाड़ी मालिकों को प्रति घंटे के हिसाब से चार्जिंग का शुल्क देना होगा। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लान के तहत दिल्ली की एक संस्था यह स्टेशन विकसित करेगी। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन के लिए काम चल रहा है।
चार्जिंग स्टेशन प्वाइंट
सारनाथ स्टेशन के पास, डीडीयू जिला हास्पिटल के पास, उदय प्रताप कालेज के पास, एनएच-56 रिंग रोड के संपर्क मार्ग तरना के पास, रेलवे फाटक नक्खी घाट के पास, आईडीएच संक्रामक रोग हास्पिटल, नगर निगम सिगरा, डीएलडब्ल्यू गेट के सामने, धनेसरा तालाब पीलीकोठी, चितईपुरा स्थित इंद्रा नगर कॉलोनी, नदेसर रामलीला मैदान के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें