फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा यूपीटीयू की प्रवेश परीक्षा का पैटर्न

Mon, 14 Jan 2013 10:57 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (एसईई) 20 एवं 21 अप्रैल को होगी। यूपीटीयू की ओर से इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव करके ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन


यूपीटीयू ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में बदलाव करके इस बार पेन-पेपर परीक्षा के साथ ऑनलाइन परीक्षा व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। यूपीटीयू की ओर से एमबीए-एमसीए में प्रवेश के लिए ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था 2012 की प्रवेश परीक्षा में ही लागू की गई थी।

प्रदेश सरकार की ओर से महामाया तकनीकी विश्वविद्यालय (एमटीयू) को बंद करके उसका यूपीटीयू में विलय करने के निर्णय के बाद प्रवेश परीक्षा की सेंट्रल काउंसिलिंग कमेटी ने परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव का निश्चय किया है। सेंट्रल काउंसिलिंग कमेटी में शामिल एससी रोहतगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से प्रवेश परीक्षा तिथि तय करने के बाद इसकी सूचना प्रदेश के सभी शैक्षिक संस्थानों को भेज दी गई है।
विज्ञापन


इन संस्थानों की ओर से 20 और 21 अप्रैल को कोई दूसरी परीक्षा की तिथि न पड़ जाए, इसलिए सावधानी बरती जा रही है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फरवरी के अंतिम हफ्ते तक जारी होने की संभावना है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए मार्गदर्शन करने वाले डॉ. सीपी शर्मा ने बताया कि जब सभी प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन हो गई हैं तो यूपीटीयू की ओर से पैटर्न में बदलाव से परीक्षार्थियों को सुविधा होगी।

बीफार्मा, बीआर्क में भी बदलेगी परीक्षा व्यवस्था
यूपीटीयू की ओर से प्रदेश के फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए भी परीक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। यूपीटीयू के सूत्रों ने बताया कि इन परीक्षाओं को भी ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें