फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के उपांसु ने जीता ‘मिस्टर यूपी’ का खिताब

Mon, 14 Jan 2013 11:31 AM IST
वाराणसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2013 के ‘मिस्टर यूपी’ टाइटिल के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। कानपुर के उपांसु जायसवाल ने प्रदेश के 200 से अधिक बॉडी बिल्डर्स को पीछे छोड़कर मिस्टर यूपी टाइटिल पर कब्जा जमाया। उपांसु ने 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में अव्वल रहते हुए यह कामयाबी हासिल की। गाजियाबाद के जे मलिक को रजत व आगरा के पंकज को कांस्य पदक मिला। मेजबान वाराणसी की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदकों पर कब्जा जमाया, जिसमें पांच स्वर्ण पदक भी शामिल रहे।
विज्ञापन


यूपी बॉडी बिल्डिंग एंड फीजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहल पर डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन और एचआईए जिम के संयुक्त प्रयास से रविवार को डीएवी पीजी कालेज में यूपी स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 1 से 55 केजी भार वर्ग में वाराणसी के दीपक कुमार ने स्वर्ण जीता जबकि कानपुर के प्रदीप दूसरे व इलाहाबाद के आफताब तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 55 से 60 केजी में वाराणसी के आशीष जायसवाल, आगरा के सनी चौहान व इलाहाबाद के अमरचंद राय क्रमश: पहले से तीसरे स्थान पर रहे।

उधर, 60 से 65 केजी में गाजियाबाद के भूपेंद्र और रंजीत क्रमश: पहले व दूसरे तथा मुजफ्फरनगर के फिरोज खान तीसरे पायदान पर रहे। 65 से 70 केजी में वाराणसी के अश्वनी, गाजीपुर के अमरदीप तथा वाराणसी के ही रोहन सिंह को क्रमश स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक हासिल हुआ।
विज्ञापन


75 से 80 केजी में वाराणसी के गोविंद झा को स्वर्ण, शेखू को रजत व आगरा के प्रशांतवीर को कांस्य मिला जबकि 80 से 85 केजी में मेरठ के अनंत, वाराणसी के वकील हैदर व बलिया के सुजीत क्रमश: पहले से तीसरे पायदान पर रहे।

85 से 90 केजी में वाराणसी के पीयूष राय, 90 प्लस में कानपुर के अशरफ तथा 100 प्लस में नोएडा के रविंद्र चौधरी अव्वल रहे। मास्टर्स ग्रुप में मुजफ्फरनगर के राजेंद्र सक्सेना तथा विकलांग ग्रुप में आगरा के गौरव शर्मा को स्वर्ण पदक मिला।
विज्ञापन


आईबीबीएफ के अध्यक्ष प्रदीप मधोक बाबा की मौजूदगी में प्रतियोगिता शुरू हुई। महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबु आसिम आजमी मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें