फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: सर्दी से कांप रहा मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद में हाथ-पांव सुन्न करने वाली ठंड, जानें टॉप 5 शहरों का हाल

Fri, 05 Jan 2024 12:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Uttar Pradesh Weather Update Today: भूमध्य सागर से एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर दो-तीन दिन में देखने को मिलेगा। इससे भी बादल बढ़ेंगे।
विज्ञापन
UP Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग ही नहीं बेजुबान भी परेशान हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इससे दिन में भी लोगों को भारी गलन महसूस होगी। वहीं, प्रदेश भर में घने कोहरे का दौर बरकरार है। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ट्रेनें कई-कई घंटे की देर सी गंतव्य तक पहुंच रही हैं। उड़ानें भी कोहरे की जद में हैं। इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं भूमध्य सागर से एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर दो-तीन दिन में देखने को मिलेगा। इससे भी बादल बढ़ेंगे। पारा के शून्य स्तर पर पहुंचने के अभी आसार नहीं हैं।

विज्ञापन

पहाड़ी हवा से ठिठुर रहे प्रदेश के लोग
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गुरुवार को गोरखपुर व वाराणसी में कोहरे के चलते दृश्यता शून्य तक पहुंच गई थी। लखनऊ, कुशीनगर, बरेली, शाहजहांपुर में यह 50 मीटर तक गिरी। उरई, फुर्सतगंज, झांसी, बाराबंकी, प्रयागराज, आगरा, बांदा बहराइच और चुर्क में भी घना कोहरा रहा।

प्रदेश के टॉप पांच सबसे कम तापमान वाले शहर
आईएमडी की वेबसाइट के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का तापमान सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहेगा। इसी तरह दूसरे पायदान पर मुरादाबाद है, यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और तीसरे स्थान पर बिजनौर और चाथे पर बागपत और मेरठ रहे।

शुक्रवार को इन शहरों के लिए कोल्ड डे की चेतावनी
आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, औरैया, बागपत, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, मैनपुरी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व शामली।

यहां घने कोहरा की चेतावनी
लखनऊ, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, पीलीभीत, रामपुर, संत कबीरनगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलिया, बिजनौर, एटा, फरुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हरदोई, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली, संभल, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी।
विज्ञापन

इन इलाकों में गरज-चमक के आसार
वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर व आसपास गरज-चमक के आसार बन सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें