फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चर्चा में आगे, असर में पीछे रहे दलित मुसलिम के नाम पर बने तमाम गठबंधन; किंगमेकर बनने की चाहत में ये दल

Mon, 16 Nov 2026 09:09 AM IST
Sharukh Khan अजीत खरे, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सभी दल सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में गठबंधन भी बन रहे हैं। अब एक और सामाजिक परिवर्तन मोर्चे के नाम से नया गठबंधन बना है। दलित मुसलिम के नाम पर बने ऐसे गठबंधन चर्चा में आगे रहते हैं लेकिन असर में पीछे रहे हैं। वहीं, छोटे दल किंगमेकर बनने की चाहत में हैं।
 
विज्ञापन
UP Politics 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में छोटे दलों ने मोर्चे व गठबंधन तो खूब बड़े बनाए हैं, और इनकी चर्चा भी खूब होती रही है पर यह कोई खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। अब चर्चा नए बने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की है। इसके संभावित असर को लेकर बड़े राजनीतिक दलों में खासी उत्सुकता है।
विज्ञापन


2027 में भी यही असली परीक्षा होगी कि छोटे दल खास तौर पर एआईएमआईएम व आजाद समाज पार्टी केवल मोर्चे बनाकर अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराते हैं या वास्तव में किसी बड़े दल के चुनावी समीकरण को बदलने की क्षमता हासिल कर पाते हैं। 

इन जैसे तमाम छोटे दल किसी दल को बहुमत न मिलने की सूरत में किंगमेकर की भूमिका चाहते हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी व आजाद समाज पार्टी कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के सामने आए गठबंधन में सबसे अहम बात सांसद चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा घोषित किया जाना है। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

ओवैसी यूपी में अभी तक बड़ा प्रभाव नहीं दिखा पाए हैं, लेकिन प्रखर वक्ता, राष्ट्रीय पहचान व कई राज्यों में उनकी पार्टी की मौजूदगी उनको चर्चा में ला ही देती है और इस बार वह नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। 

 

दलित-मुस्लिम और पिछड़ों की अलग अलग तरह से गोलबंदी के जरिए नए मोर्चे व गठबंधन बनाने के प्रयोग खूब हुए पर एक दो अपवादों को छोड़ दें तो अधिकांश मोर्चे बेअसर ही साबित हुए। कहीं कुछ हजार वोट लेकर कहीं बड़े दलों को नुकसान पहुंचा पाए। बड़े दलों के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिशें प्रभावी चुनावी नतीजों में नहीं बदल सकीं।

दलित-मुस्लिम पिछड़ा के नाम पर गठबंधन

पिछले डेढ़ दशक में छोटे दलों ने भी अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए कभी दलित-मुस्लिम एकता का नारा देकर मोर्चा बनाया तो कभी पिछड़ों, अति पिछड़ों और दलितों को एकजुट करने की कोशिश हुई। इन गठबंधनों के केंद्र में कभी पीस पार्टी के अध्यक्ष अयूब, कभी असदुद्दीन ओवैसी और कभी चंद्रशेखर आजाद रहे।

 

पीस पार्टी ने चौंकाया

दिसंबर 2011 में पीस पार्टी और इंडियन जस्टिस पार्टी की अगुवाई में इत्तेहाद फ्रंट बना। इसमें डेढ़ दर्जन छोटे दल शामिल किए गए। पीस पार्टी ने 2012 के चुनाव में चार सीटें जीतीं और पांचवे नंबर की पार्टी भी बन गई। उसे 2.35 प्रतिशत वोट भी मिले । अपना दल को एक और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल को भी एक सीट मिली। बाद में पीस पार्टी बगावत का शिकार होकर बिखरने लगी।

 

2017 में बना यूपी इत्तेहाद फ्रंट

2017 के विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल, इंडियन नेशनल लीग, वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया और परचम पार्टी ऑफ इंडिया ने यूपी इत्तेहाद फ्रंट बनाया। पीस पार्टी, मुस्लिम मजलिस, आवामी विकास पार्टी, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग शामिल हो गए।

 

ओवैसी व बाबू सिंह कुशवाहा की जुगलबंदी

ओवैसी ने जनवरी 2022 में बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी और वामन मेश्राम के भारतीय मुक्ति मोर्चा के साथ भागीदारी परिवर्तन मोर्चा बनाया। ओवैसी ने कहा सत्ता में आने पर दलित और पिछड़े वर्ग के दो मुख्यमंत्री अलग अलग वक्त के लिए होंगे। 

 

मुस्लिम वर्ग समेत तीन उपमुख्यमंत्री भी बनेंगे। कुशवाहा अब सपा सांसद हैं। चंद्रशेखर आजाद ने पहले समाजवादी पार्टी से गठबंधन की बात की। लेकिन वहां सपा तैयार नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया। उन्होंने गोरखपुर शहर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा।

 
विज्ञापन

पल्लवी पटेल के साथ एआईएमआईएम ने लड़ा लोकसभा चुनाव

अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल यूं तो सपा विधायक हैं, लेकिन सपा से नाराज होने पर उन्होंने मार्च 2024 में एआईएमआईएम से मिलकर पीडीए के मुकाबले पीडीएम मोर्चा बनाया और सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। पल्लवी ने अब एआईएमआईएम से दूरी बना ली है और सपा के साथ ही बताई जाती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें