फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सहायता प्राप्त स्कूलों में होंगी शिक्षकों की भर्ती

Fri, 10 May 2013 08:26 AM IST
लखनऊ/शैलेंद्र श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की कवायद के बाद अब बेसिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश में मौजूदा समय 3100 सहायता प्राप्त स्कूल हैं। शासन ने इन स्कूलों में रिक्त पदों का ब्यौरा बेसिक शिक्षा निदेशालय से मांगा है।

इसके बाद इनमें भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन स्कूलों में टीईटी पास बीएड व बीटीसी वाले पात्र होंगे।

प्रदेश में सरकारी के साथ सहायता प्राप्त स्कूल भी संचालित होते हैं। इन स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर भर्ती होती है। भर्ती होने वाले शिक्षक को सरकारी स्कूलों के समान वेतनमान व अन्य सुविधाएं दी जाती हैं।

प्रदेश में सत्ता बदलने के साथ ही सभी भर्तियों पर रोक लगा दी गई। इस आदेश के बाद सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई।

स्कूल प्रबंधन ने रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति देने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय और शासन से अनुरोध किया था।

इसके आधार पर भर्ती प्रक्रिया का प्रस्ताव तैयार करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी को भेजा गया।

उन्होंने इस पर विभागीय अधिकारियों से पूछा है कि सहायता प्राप्त स्कूलों में कुल कितने रिक्त पद हैं। इसके अलावा कुछ अन्य जानकारियां भी मांगी गई हैं।

शासन ने इसके आधार पर निदेशालय से स्कूलों में स्वीकृत और रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है। इसके बाद संशोधित प्रस्ताव बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक स्कूलों में भर्ती के लिए कुछ नियम और शर्तों में संशोधन की भी तैयारी है।

मसलन भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए चयन समिति में शासन के एक अधिकारी को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा भर्तियों की सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शासन को भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें