उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों का आज (10 मार्च) एलान होगा। इससे पहले 11 अलग-अलग न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल में दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार आ सकती है। मतलब भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी। हालांकि, इस बीच योगी सरकार के कई मंत्रियों की सीट जरूर फंस सकती है।
एबीपी सी-वोटर्स के एग्जिट पोल में इसका दावा किया गया है। इसमें योगी आदित्यनाथ से लेकर अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर से लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तक की सीट को लेकर बड़े दावे किए गए हैं।
जानें कौन-कौन जीत रहा है और किसकी सीट मुश्किल में है?