उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर जीत हार का अंतर 500 से कम तो 15 सीटों पर एक हजार से कम रहा। इनमें से आठ सीटों पर भाजपा और एक पर उसकी सहयोगी निषाद पार्टी को जीत मिली। वहीं, छह सीटों पर सपा उम्मीदवार को जीत मिली। जिन 11 सीटों पर जीत हार का अंतर 500 से कम रहा। उनमें से सात पर भाजपा और चार सीट पर सपा उम्मीदवारों को जीत मिली।
धामपुर सीट पर 203 तो कुर्सी सीट पर 217 वोट से हारे सपा उम्मीदवार
इस चुनाव में छह सीटों पर जीत हार का अंतर दो सौ से तीन सौ के बीच रहा। धामपुर और कुर्सी के अलावा नहटौर में भी भाजपा उम्मीदवार ओम कुमार को महज 258 वोट से जीत मिली।
सपा के तीन उम्मीदवार तीन सौ से कम अंतर से जीते
यूपी चुनाव में कुल छह उम्मीदवार तीन सौ से कम अंतर से जीते। इनमें तीन भाजपा तो तीन सपा के थे। बिजनौर जिले की चांदपुर सीट से सपा के स्वामी ओमवेश ने भाजपा के कमलेश सैनी को 234 वोट से हराया। वहीं, बाराबंकी जिले की रामनगर सीट से सपा के फरीद महफूज किदवई जीते। उन्होंने मौजूदा विधायक और भाजपा उम्मीदवार शरद अवस्थी को 261 वोट से हराया। सुल्तानपुर जिले की इसौली सीट इस बार भी भाजपा के खाते में गई। यहां सपा के ताहिर खान महज 269 वोट से जीते।
पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी महज 315 वोट से हारे
योगी सरकार के मंत्री बलदेव औलख भी हारते-हारते जीते
योगी सरकार में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख बिलासपुर सीट से जीतने में सफल रहे। उन्होंने सपा के अमरजीत सिंह को 269 वोट से हराया। रामपुर जिले में बिलासपुर के अलावा भाजपा को मिलक सीट पर भी जीत मिली। यहां भाजपा की राजबाला सिंह ने सपा के विजय सिंह को 5,912 वोट से हराया। जिले की रामपुर, स्वार और चमरौआ सीट सपा के खाते में गई। रामपुर से आजम खान, स्वार से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और चमरौआ से नसीर अहमद खान फिर से जीते।
रालोद को दो सीटों पर मिली हजार वोट से कम अंदर से हार
आठ सीटें जीतने वाली जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को दो सीटों पर करीबी हार का सामना करना पड़ा। इनमें नहटौर और बड़ौत सीटें शामिल हैं। बड़ौत में रालोद उम्मीदवार जयवीर महज 315 वोट से हार गए। वहीं, नहटौर से रालोद के मुंशी राम को मात्र 258 वोट से हार का सामना करना पड़ा।
|
सीट |
विजेता (पार्टी) |
हारे उम्मीदवार |
अंतर |
|
धामपुर |
अशोक कुमार राणा (भाजपा) |
नईमुल हसन (सपा) |
203 |
|
कुर्सी |
सकेंद्र प्रताप (भाजपा) |
राकेश वर्मा (सपा) |
217 |
|
चांदपुर |
स्वामी ओमवेश (सपा) |
कमलेश सैनी (भाजपा) |
234 |
|
नहटौर |
ओम कुमार (भाजपा) |
मुंशी राम (रालोद) |
258 |
|
राम नगर |
फरीद महफूज किदवई (सपा) |
शरद कुमार अवस्थी (भाजपा) |
261 |
|
इसौली |
मोहम्मद ताहिर खान (सपा) |
ओम प्रकाश पांडेय (भाजपा) |
269 |
|
बिलासपुर |
बलदेव सिंह औलख (भाजपा) |
अमरजीत सिंह (सपा) |
307 |
|
नकुड़ |
मुकेश चौधरी (भाजपा) |
धर्म सिंह सैनी (सपा) |
315 |
|
बड़ौत |
कृष्ण पाल मलिक (भाजपा) |
जयवीर (रालोद) |
315 |
|
कटरा |
वीर विक्रम सिंह (भाजपा) |
राजेश यादव (सपा) |
357 |
|
दिबियापुर |
प्रदीप कुमार यादव (सपा) |
लाखन सिंह राजपूत (भाजपा) |
473 |
|
शाहगंज |
रमेश (निषाद पार्टी) |
शैलेन्द्र यादव 'ललई' (सपा) |
719 |
|
डुमरियागंज |
सैयदा खतून (सपा) |
राघवेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा) |
771 |
|
मुरादाबाद शहर |
रितेश कुमार (भाजपा) |
मोहम्मद यूसुफ अंसारी (सपा) |
782 |
|
जसराना |
सचिन यादव (सपा) |
मानवेन्द्र प्रताप सिंह (भाजपा) |
836 |