उत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने कई राज्यों में ऐन मौके पर गेमचेंजर साबित हुई नकदी योजना के जरिये राज्य की आधी आबादी को साधने की तैयारी पूरी कर ली है।
पार्टी की योजना चुनावी अधिसूचना जारी होने से पूर्व बीपीएल श्रेणी के 3.64 करोड़ परिवार की एक महिला को दो किस्तों में 10-10 हजार रुपये की नकद सहायता करने की है।
दिसंबर महीने में सहायता उपलब्ध कराने के लिए इस श्रेणी से जुड़ी महिलाओं के जनधन बैंक अकाउंट का युद्ध स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महिलाओं को स्वव्यवसाय शुरू करने या स्वयं सहायता समूहों से जुड़ कर भविष्य संवारने के लिए नकदी सहायता उपलब्ध कराने हेतु कई मॉडल पर बातचीत हुई।