फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिम्स जमीन घोटाला: पूर्व जिला अवर निबंधक के तीन मकानों पर छापा, एसीबी की टीम ने दबिश देकर खंगाले दस्तावेज

Sun, 22 Nov 2026 09:54 AM IST
Sharukh Khan वाचस्पति पांडेय, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

झारखंड के बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व जिला अवर निबंधक के गोरखपुर के तीन मकानों पर छापा लगा है। एसीबी की टीम ने दबिश देकर दस्तावेज खंगाले हैं। सूत्रों के मुताबिक मकानों से बरामद नकदी और जेवरात की मात्रा तथा उनकी कीमत के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
RIMS Land Scam - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार पूर्व जिला अवर निबंधक वैभव मणि त्रिपाठी के गोरखपुर स्थित तीन मकानों पर शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने छापा मारा। इस दौरान सात बैंकों की चेकबुक और पासबुक, बीमा पॉलिसी समेत संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में ली। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, तलाशी में नकदी और भारी मात्रा में जेवरात भी मिले हैं। डिप्टी एसपी के नेतृत्व में झारखंड से पहुंची आठ सदस्यीय टीम ने सुबह करीब 10 बजे रामगढ़ताल क्षेत्र की गिरधरगंज कॉलोनी स्थित मकान पर दबिश दी। 

रामगढ़ताल पुलिस की मौजूदगी में टीम घर के भीतर दाखिल हुई और एक-एक कमरे की तलाशी ली। अलमारियों के लॉकर खोलवाकर दस्तावेज खंगाले। कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद परिवार के किसी भी सदस्य को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन
Trending Videos

एसीबी की टीम ने मकान के सभी कमरों और अलमारियों की बारीकी से जांच की। सुबह से शुरू हुई तलाशी के बाद देर शाम करीब छह बजे टीम गिरधरगंज कॉलोनी स्थित वैभव मणि के दूसरे मकान पर पहुंची। 

एसीबी की टीम ने मकान के सभी कमरों और अलमारियों की बारीकी से जांच की। सुबह से शुरू हुई तलाशी के बाद देर शाम करीब छह बजे टीम गिरधरगंज कॉलोनी स्थित वैभव मणि के दूसरे मकान पर पहुंची। 

 

यहां भी देर रात तक दस्तावेजों और अन्य सामान की पड़ताल चलती रही। इस दौरान चौरीचौरा स्थित उनके तीसरे मकान पर भी टीम ने छापेमारी की। तीनों ठिकानों पर हुई कार्रवाई का उद्देश्य वैभव मणि की संपत्तियों, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्य जुटाना बताया जा रहा है। रात करीब साढ़े 10 बजे टीम झारखंड के लिए रवाना हो गई।
 

सूत्रों के मुताबिक, मकानों से बरामद नकदी और जेवरात की मात्रा तथा उनकी कीमत के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एसीबी संपत्तियों के स्वामित्व, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की जांच करेगी। एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि वैभव मणि और उनके परिवार के नाम पर कितनी संपत्तियां हैं और उनकी खरीद में धन का स्रोत क्या रहा है। 

गिरफ्तारी से पहले जमशेदपुर में थे तैनात

वैभव मणि त्रिपाठी की गिरफ्तारी से पहले जमशेदपुर में निबंधन कार्यालय के निरीक्षक के पद पर तैनाती थी। हालांकि, रिम्स जमीन घोटाले के समय वह रांची में जिला अवर निबंधक के पद पर कार्यरत थे। 

 

आरोप है कि इसी दौरान रिम्स के लिए अधिग्रहित जमीन के अवैध निबंधन की प्रक्रिया में उनकी भूमिका रही। झारखंड एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामले में उनसे पूछताछ भी की जा चुकी है।
 

फर्जी वंशावली बनाकर बेची गई थी जमीन

जांच के मुताबिक, रिम्स के लिए वर्ष 1968-69 में अधिग्रहित करीब 9.65 से 9.68 एकड़ जमीन की फर्जी वंशावली तैयार कर कथित तौर पर खरीद-बिक्री की गई थी। अधिग्रहण के समय मूल रैयतों को मुआवजा भी मिल चुका था। 

आरोप है। इस जमीन पर अपार्टमेंट भी बनाया गया था। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण हटाकर जमीन रिम्स को वापस कराई गई। वर्तमान में इस जमीन की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

 

आईएएस समेत 11 आरोपियों की गिरफ्तारी

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर एसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान आईएएस अधिकारी मनोज कुमार रंजन समेत प्रशासनिक और निबंधन विभाग के अधिकारियों, बिल्डर तथा जमीन कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

 
विज्ञापन

अब तक इस प्रकरण में कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसीबी जमीन के अवैध हस्तांतरण, मुआवजा भुगतान और राजस्व अभिलेखों में कथित हेराफेरी की पड़ताल कर रही है। वैभव मणि के तीन मकानों पर छापेमारी और वहां से मिले दस्तावेजों को इसी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें