लखनऊ की मोहनलालगंज विधानसभा सीट के मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को बासी और बदबूदार खाना देने की शिकायत सामने आई है। इन कर्मचारियों में मतदान अधिकारियों समेत पुलिसवाले भी शामिल हैं। इन सभी खाने के लिए बासी खाना दिया गया है।
विज्ञापन
इस बात की शिकायत जब कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर की तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई पुलिसवालों ने खाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सब्जी से बदबू आ रही और पूड़ी टूट नहीं रही। लापरवाही के कारण पुलिसकर्मी व अन्य मतदान कर्मी भूखे रहने को मजबूर हैं क्योंकि उक्त इलाके में कोई चाय-नाश्ते की दुकान भी नहीं है। कर्मचारियों को जो खाना मिला था वो इन्होंने फेंक दिया है। इस मामले में डीसीपी साउथ को अवगत कराया गया है।