फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मलपुरा के मनकेड़ा में शॉर्ट सर्किट से केनरा बैंक में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

Wed, 23 Feb 2022 10:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा

सार

बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव मनकेड़ा स्थित केनरा बैंक की शाखा में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
बैंक के बाहर खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव मनकेड़ा स्थित केनरा बैंक की शाखा में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने शाखा प्रबंधक को दी। सूचना मिलते ही प्रबंधक मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से समय रहते ही आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

विज्ञापन

  
केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल वर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने बैंक में आग लगने की सूचना दी। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक राहुल वर्मा और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही  ग्रामीणों ने गांव की बिजली को कटवा दिया। पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। 

कूलर और स्टेबलाइजर जला

दमकलकर्मियों ने थोड़ी देर में ही आग पर काबू पा लिया। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने बैंक में अंदर जाकर नुकसान का जायजा लिया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से शाखा के इलेक्ट्रिक रूम में आग लगी है। जिसमें तीन कूलर और स्टेबलाइजर समेत इलेक्ट्रिक का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। उन्होंने कहा कि सूझबूझ के कारण बैंक में ज्यादा नुकसान होने से बच गया। 

अगर बिजली नहीं कटती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। एसओ मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया कि बैंक में आग लगने की सूचना पर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। बैंक के अंचल ऑफिस से भी अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें