उत्तर प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। आखिरी चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम छह बजे तक 57.17% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2017 में इस चरण में शामिल सीटों पर कुल 59.66 फीसदी मतदान हुआ था।
किस जिले में कितना मतदान?
|
सीटें |
जिले |
2017 में कितनी वोटिंग |
2022 में कितनी वोटिंग |
|
10 |
आजमगढ़ |
56.05% |
55.00% |
|
4 |
मऊ |
58.80% |
57.02% |
|
9 |
जौनपुर |
58.54% |
56.45% |
|
7 |
गाजीपुर |
59.87% |
56.45% |
|
4 |
चंदौली |
62.99% |
61.99% |
|
8 |
वाराणसी |
61.74% |
58.80% |
|
3 |
भदोही |
57.78% |
56.90% |
|
5 |
मिर्जापुर |
63.13% |
58.89% |
|
4 |
सोनभद्र |
61.35% |
60.74% |
|
54 |
कुल |
59.66% |
57.17% |
किस सीट पर सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम वोटिंग?
सातवें चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ। उनमें 2017 में सबसे ज्यादा 69.09 फीसदी वोटिंग मिर्जापुर जिले की मड़िहान सीट पर हुई थी। वहीं, 2017 में सबसे कम वोटिंग मेहनगर सुरक्षित सीट पर हुई थी। यहां 52.24% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सबसे वोटिंग में दूसरे नंबर पर सोनभद्र जिले की ओबरा सीट थी, यहां 52.90% वोटिंग हुई थी। इस बार सबसे ज्यादा चंदौली की चकिया सीट पर 65.55% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे कम लालगंज सीट पर 51% वोटिंग हुई।
10 मार्च को सबसे तेज नतीजें देखें अमर उजाला ऐप और amarujala.com पर
चुनाव नतीजों के दिन आपके विधानसभा क्षेत्र में कौन चल रहा आगे और कौन पीछे। किसे मिली जीत, कौन गया हार, ऐसा हर अपडेट पाइये अमर उजाला App और amarujala.com पर। जिस सीट का नतीजा जानने में आपकी दिलचस्पी उसे आज ही फॉलो करें। फॉलो करने के लिए अमर उजाला App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें।