उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के तहत जिन नौ जिलों में आज (23 फरवरी) मतदान चल रहा है, उनमें बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव शामिल हैं। यहां की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछली बार इनमें से 50 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं, जबकि एक सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने कब्जा जमाया था। अन्य आठ सीटों में से चार पर सपा, जबकि दो-दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने जीत हासिल की थी।
इस चरण की 59 में से 29 सीटें ऐसी हैं, जिन्हें रेड अलर्ट जोन में रखा गया है। दरअसल, इन 29 विधानसभा सीटों पर खड़े होने तीन या इससे अधिक प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं। देखिए इन सभी विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट...
पहले जान लीजिए कितने दागी इस बार मैदान में?
चौथे चरण में कुल 167 यानी 27 फीसदी उम्मीदवार दागी हैं। इनमें भी 129 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस चरण में सबसे ज्यादा आपराधिक छवि वाले नेताओं को टिकट देने में कांग्रेस आगे रही है। कांग्रेस के 53 फीसदी प्रत्याशी दागी हैं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी है। सपा के 50 फीसदी और तीसरे नंबर पर बसपा के 44 फीसदी प्रत्याशी दागी हैं। भाजपा इस सूची में चौथे और आम आदमी पार्टी पांचवें नंबर पर है। भाजपा के 40 फीसदी और आम आदमी पार्टी के 24 फीसदी प्रत्याशी दागी हैं।
सबसे ज्यादा दागी लखनऊ मध्य सीट पर
59 सीटों में सबसे ज्यादा दागी प्रत्याशी लखनऊ मध्य सीट से मैदान में हैं। यहां से कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जिनमें सात प्रत्याशियों ने बताया कि उन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर फतेहपुर की बिंदकी सीट है। यहां से छह दागी उम्मीदवार मैदान में हैं।
| विधानसभा क्षेत्र |
कुल उम्मीदवार |
दागी |
| लखनऊ मध्य |
13 |
07 |
| लखनऊ पूर्व |
14 |
05 |
| सरोजनी नगर (लखनऊ) |
14 |
05 |
| मोहनलालगंज (लखनऊ) |
11 |
03 |
| लखनऊ उत्तर |
13 |
03 |
| बिंदकी (फतेहपुर) |
10 |
06 |
| फतेहपुर |
11 |
04 |
| अयाह शाह (फतेहपुर) |
11 |
05 |
| उन्नाव |
10 |
05 |
| पुरवा (उन्नाव) |
13 |
04 |
| भगवंतनगर (उन्नाव) |
08 |
03 |
| बिलग्राम (हरदोई) |
13 |
05 |
| सवायजपुर (हरदोई) |
15 |
04 |
| बालामऊ (हरदोई) |
09 |
03 |
| बिसालपुर (पीलीभीत) |
14 |
05 |
| बरखेड़ा (पीलीभीत) |
09 |
03 |
| रायबरेली |
14 |
05 |
| ऊंचाहार (रायबरेली) |
13 |
04 |
| हरचंदरपुर (रायबरेली) |
14 |
04 |
| लखीमपुर (लखीमपुर खीरी) |
12 |
05 |
| गोला गोरखनाथ (लखीमपुर खीरी) |
07 |
04 |
| निंघासन (लखीमपुर खीरी) |
07 |
04 |
| कस्ता (लखीमपुर खीरी) |
08 |
03 |
| तिंदवारी (बांदा) |
09 |
04 |
| सीतापुर |
14 |
04 |
| सेवता (सीतापुर) |
06 |
03 |
| महमूदाबाद (सीतापुर ) |
09 |
03 |