1. परीक्षा के लिए जिले में तीन जोन प्रभारी, छह सेक्टर प्रभारी व नौ सहायक सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 20 निरीक्षक, 92 उप निरीक्षकों की मय पुलिस बल के ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
2. जिला मुख्यालय पर जनपदीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
3. परीक्षा केंद्रों पर 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 58 पुलिसकर्मियों को सशस्त्र नियुक्त किया गया है।
4. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिहाज से स्थानीय थाने की पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की गई है।
केंद्र का जायजा लेकर निकले डीजीपी ने कहा कि पूरी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में लगी है। किसी भी विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी परीक्षा गड़बड़ी में लिप्त होगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ और इंटेलिजेंस समेत सभी एजेंसियां परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में जुटी हैं।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली की शुरू हो गई है। दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिख रहे हैं।
एआई की मदद से पहली पाली में साकेत इंटर कॉलेज में एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया। वह हाथरस का रहने वाला है। उसका नाम विमल है। अभ्यर्थी ने अपनी उम्र कम करने के लिए दूसरा आधार कार्ड बनवाया था। परीक्षा कक्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से जब सत्यापन हो रहा था, उस दौरान यह मामला पकड़ में आया। अभ्यर्थी पुलिस की हिरासत में है। उसके खिलाफ शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
बरेली के 29 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। पहले दिन की परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार रात से ही अभ्यर्थियों का बरेली आना शुरू हो गया। देर रात तक अभ्यर्थी शहर में पहुंचते रहे। पहली पाली के अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। सुबह 7:30 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। 9:30 बजे केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली की परीक्षा से तीन बजे से शुरू होगी।
सुल्तानपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार पेपर सरल था। एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि आसानी से बस मिल गई और किराया भी नहीं देना पड़ा।