फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उपचुनाव की तारीख में बदलाव, अब 13 नहीं इस दिन होगी वोटिंग; 23 को आएंगे नतीजे

Mon, 04 Nov 2024 02:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। 13 के बजाय 20 नवंबर को अब यूपी में उपचुनाव होगा। 
विज्ञापन
up by election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर नया अपडेट आया है। उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। यूपी में 13 के बजाय 20 नवंबर को उपचुनाव होगा। विभिन्न त्योहारों के चलते चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक,  विभिन्न त्योहारों के कारण केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया गया है। 

चुनाव आयोग के आदेश में कहा गया है कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है, ऐसे में कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आरएलडी और अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के ने मतदान की तारीख बदलने की मांग की थी, इसी मांग पर चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख में बदलाव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को कराए जाएंगे। यूपी में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने थे, लेकिन एक सीट अयोध्या की मिल्कीपुर का मामला कोर्ट में है, इस वजह से इस सीट पर चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई थी। यूपी में गाजियाबाद, मीरपुर, कुंदरकी, खैर, करहल, सीसमऊ, फूलपुर, कटेहरी, मझावां सीटों पर मतदान होगा। इन नौ सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें