शाहजहांपुर जिले की छह में से तीन सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नगर सीट से चिकित्सा शिक्षा, संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को टिकट मिला है। वह 1989 से लगातार आठ बार विधायक रह चुके हैं। यह उनका नौंवा चुनाव होगा। वहीं कटरा सीट से सिटिंग विधायक वीर विक्रम सिंह पर फिर से पार्टी ने दांव लगाया है। पुवायां सुरक्षित सीट से चेतराम पासी को फिर से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। अभी ददरौल, जलालाबाद और तिलहर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा पार्टी की ओर से नहीं की गई है।
नौगांवा सादात से संगीता चौहान का टिकट कटा, देवेंद्र नागपाल होंगे भाजपा के उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें नौगांवा सादात से उपचुनाव में विधायक बनी संगीता चौहान का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल को प्रत्याशी बनाया है। जबकि अमरोहा सीट पर वर्ष 2012 में प्रत्याशी रहे राम सिंह सैनी पर भरोसा जताया है। वहीं हसनपुर और मंडी धनोरा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है।
अमरोहा जिले में भाजपा ने नौगांवा सादात विधानसभा सीट पर बदलाव किया है। 2017 में यहां से पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते थे। उनके निधन के बाद पार्टी ने उप चुनाव में उनकी पत्नी संगीता चौहान को टिकट दिया था। उपचुनाव में उन्होंने सपा के उम्मीदवार मौलाना जावेद आब्दी को पराजित किया था। लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटकर पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा ने संभल में जीते हुए प्रत्याशियों पर जताया भरोसा, हारे प्रत्याशियों के बदले टिकट
भाजपा ने संभल जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। चंदौसी विधानसभा (सुरक्षित) सीट से राज्यमंत्री गुलाब देवी को प्रत्याशी बनाया है। गुलाब देवी चंदौसी से पूर्व में चार बार चुनाव जीत चुकी हैं। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव को टिकट दिया है। संभल विधानसभा क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सिंह को पर दांव लगाया है। पिछले विधानसभा क्षेत्र में संभल सीट से भाजपा के डॉ. अरविंद सिंह सपा के महमूद इकबाल से हार गए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। असमोली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने हरेंद्र सिंह रिंकू पर भरोसा जताया है। असमोली में पूर्व प्रत्याशी को भाजपा ने बदला है। 2017 में असमोली सीट से भाजपा के नरेंद्र सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। जीते प्रत्याशियों पर भाजपा ने भरोसा जताया है।
यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने मथुरा से श्रीकांत शर्मा को फिर से प्रत्याशी बनाया, गोवर्धन विधायक का टिकट काटा
भाजपा ने मथुरा जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मथुरा से प्रदेश में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं गोवर्धन के सिटिंग विधायक कारिंदा सिंह का टिकट कट गया है। उनकी जगह भाजपा ने इस सीट से ठाकुर मेघश्याम सिंह को उतारा है।
पूरी खबर पढ़ें:
यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने आगरा की नौ में से पांच सीटों पर प्रत्याशी बदले, पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को टिकट
आगरा जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा ने शनिवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भाजपा ने जिले की नौ में से पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले हैं। इनमें एत्मादपुर से निवर्तमान विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, आगरा ग्रामीण (एससी) से हेमलता दिवाकर, खेरागढ़ से महेश गोयल, फतेहपुर सीकरी से चौधरी उदयभान सिंह और फतेहाबाद से जितेंद्र वर्मा का टिकट कट गया है। बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा ने जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी।
पूरी खबर पढ़ें
यूपी चुनाव: आखिर जारी हुई भाजपा की पहली सूची, यहां जानें पश्चिमी यूपी में किसे कहां से मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कई दिनों से सीटों को लेकर दिल्ली में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक चल रही थी। आइए जानते हैं कि भाजपा ने पश्चिमी यूपी में किस सीट से किसको प्रत्याशी बनाया है।
पूरी खबर पढ़ें
पहले चरण में इन 11 जिलों में होगा चुनाव
शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा।
दूसरे चरण में इन नौ जिलों में पड़ेंगे वोट
सहारनपुर, बदायूं, बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और बरेली।
भाजपा ने जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। नगर विधायक रितेश गुप्ता और कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू पर पार्टी ने फिर विश्वास जताया है। वहीं तीन नए चेहरों पर भी भाजपा ने दांव लगाया है। ठाकुरद्वारा सीट के लिए अभी प्रत्याशी का नाम तय नहीं हो सका है।
भाजपा ने शनिवार को पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। जिसमें मुरादाबाद की पांच सीटें शामिल हैं। पार्टी ने नगर विधानसभा सीट से विधायक रितेश गुप्ता को लगातार तीसरी बार अपना उम्मीदवार बनाया है। कांठ विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक राजेश कुमार चुन्नू पर भरोसा जताया है। पार्टी उन्हें दोबारा प्रत्याशी बनाया है।
कुंदरकी, बिलारी और देहात विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने नए चेहरों पर दांव लगाया है। देहात विधानसभा सीट से केके मिश्रा, बिलारी से परमेश्वर लाल सैनी और कुंदरकी से कमल प्रजापति को अपना प्रत्याशी बनाया है। परमेश्वर लाल सैनी इससे पहले लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि केके मिश्रा और कमल प्रजापति पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर प्रत्याशी का चयन नहीं हो सका। इस सीट पर प्रत्याशी चयन के लिए मंथन जारी है।
रामपुर: भाजपा ने जिले की पांच में से चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें बिलासपुर से बलदेव सिंह औलख, मिलक से राजबाला और चमरौआ विधानसभा सीट से मोहन लोधी पर फिर से पार्टी ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। ये तीनों साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इन सीटों से भाजपा प्रत्याशी रहे थे। जबकि शहर विधानसभा सीट से आकाश सक्सेना को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
शनिवार को भाजपा ने दो चरणों के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें बिलासपुर विधानसभा सीट से प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री और मौजूदा विधायक बलदेव सिंह औलख, मिलक सुरक्षित सीट से मौजूदा विधायक राजबाला और चमरौआ विधानसभा सीट से मोहन लोधी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही शहर विधानसभा सीट से आकाश सक्सेना को टिकट दिया गया है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में शहर विधानसभा सीट से आकाश सक्सेना के पिता पूर्व राज्यमंत्री शिव बहादुर सक्सेना भाजपा प्रत्याशी थे जबकि साल 2019 के उपचुनाव में यहां से भारत भूषण गुप्ता को टिकट दिया गया था।
BJP Candidate List 2022 UP in Hindi: नोएडा से पंकज सिंह और गाजियाबाद से अतुल गर्ग लड़ेंगे चुनाव, जानिए कौन कहां से है उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ चुकी हैं और नामांकन का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने तो अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 10 सीटें, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 44 सीटें और एससी के लिए 19 सीटें घोषित की हैं।
पूरी खबर पढ़ें