जामा मस्जिद- हरिहर मंदिर केस की अब 24 फरवरी को सुनवाई-
संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताकर अदालत में पेश किए दावे की बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान 24 फरवरी अगली तारीख तय की गई। यह वाद चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में स्टे पर सुप्रीम कोर्ट में 12 जनवरी को सुनवाई होनी है। माना जा रहा है इसीलिए स्थानीय न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 फरवरी नियत की है।
यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
"भाजपा ने एक करोड़ वोट बढ़वाए... नकली वोट बनाने वालों पर एफआईआर हो"
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक जिस एसआईआर से पूरा देश परेशान था अब उससे भाजपा के लोग परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक करोड़ वोट बढ़वाया है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।अखिलेश यादव प्रदेश में एसआईआर के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई कच्ची मतदाता सूची पर बोल रहे थे।
यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
गेहूं और चावल के साथ कोटे पर निशुल्क मिलेगा बाजरा
कड़ाके की ठंड में कमजोर पाचन शक्ति की मजबूती बढ़ाने और सेहतमंद बनाने के लिए अब प्रदेश सरकार की ओर से कोटे पर निशुल्क बाजरा का वितरण किया जाएगा। बरेली जिले में आठ जनवरी से वितरण शुरू होगा, जो 28 जनवरी तक चलेगा। इसको लेकर कोटेदारों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
भाजपा में पहले 14 जिलाध्यक्ष होंगे नियुक्त, फिर संगठन में फेरबदल
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा संगठन को और मजबूत करने की तैयारियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी संगठन के तहत गठित 98 जिलों में से शेष बचे 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति है। इसके बाद प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर संगठनात्मक फेरबदल की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तिथियां घोषित कर दी हैं। इंजीनियरिंग और फार्मा कार्यक्रमों के लिए यह परीक्षा 15 मई से 22 मई, 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा राज्य के सरकारी और निजी संस्थानों में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, फार्मेसी, कृषि, फैशन डिजाइन और अन्य डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-