हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू रामनगरी अयोध्या पहुंचे और राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजन किया। उधर, चांदी रिकॉर्ड तोड़ रही है। चांदी का भाव 2.55 लाख रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया। आइए, यहां पर रविवार की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालें।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू रामनगरी अयोध्या पहुंचे और राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजन किया। उधर, चांदी रिकॉर्ड तोड़ रही है। हर घंटे भाव बढ़ रहा है। 24 घंटे में 20 हजार रुपये प्रतिकिलो बढ़कर चांदी का भाव 2.55 लाख रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया। इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा स्थित बढ़पुरा गांव की बेटी इशिका उर्फ ईशु की दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी एवं 10 लाख की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। यहां पढ़ें यूपी की आज की बड़ी खबरें-
विज्ञापन
Ayodhya: रामनगरी पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू, राममंदिर में किया दर्शन-पूजन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू रामनगरी अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त और डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने उनका स्वागत किया। यहां से वह राम मंदिर के लिए रवाना हुए। राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजन किया। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
चांदी पहली बार 2.50 लाख के पार, अचानक आया रेट में उछाल
चांदी रिकॉर्ड तोड़ रही है। हर घंटे भाव बढ़ रहा है। 24 घंटे में 20 हजार रुपये प्रतिकिलो बढ़कर चांदी का भाव 2.55 लाख रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया। इसके कारण किनारी बाजार, चौबेजी का फाटक व अन्य सराफा बाजारों से ग्राहक गायब रहे। आसमान छूती कीमतों के कारण चांदी की पायलें हल्की बन रही हैं। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में एक और 'निकिता' कांड, ससुराल वालों ने फंदा डाल ले ली बहू की जान
यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित बढ़पुरा गांव की बेटी इशिका उर्फ ईशु की चार दिन पूर्व दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी एवं 10 लाख की मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। दहेज दानवों को कठोर से कठोर सजा की मांग को लेकर बढ़पुरा गांव में ग्रामीणों ने बैठक की गई है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
एसआईआर में वोट कट गया है तो मिल रहा एक और मौका
एसआईआर प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। नौ विधानसभा क्षेत्र में 8.32 लाख मतदाताओं ने फॉर्म जमा नहीं किए हैं। बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) ने ऐसे मतदाताओं को विलोपित सूची में शामिल किया है। इनमें मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित और डुप्लीकेट के आधार पर वर्गीकृत हैं। बीएलओ ने तीन लाख से अधिक मतदाता अनुपस्थित दर्शाए हैं। बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने फॉर्म जमा नहीं किए। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-
सीएम योगी बोले- धर्मान्तरण रैकेट को नेस्तनाबूद करने के लिए एआई का इस्तेमाल करे पुलिस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पुलिस मंथन’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन– 2025 के दूसरे दिन रविवार को समापन अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से सोशल मीडिया और साइबर क्राइम पर सख़्त निगरानी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था, जातीय एवं धार्मिक सौहार्द प्रभावित करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर-