फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिवाइडर से टकराई बाइक... गिरने से हेलमेट चकनाचूर, परीक्षा देने जा रहे बीए के छात्र की मौत

Sun, 28 Dec 2025 03:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक डिवाइडर से टकराई। सड़क पर गिरने से उसका हेलमेट चकनाचूर हो गया। हादसे में छात्र की मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार की सुबह बाइक से परीक्षा से देने जा रहे बीए के छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गिरने से हेलमेट टूट जाने और सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


बाराबंकी जिले के फतेहपुर निवासी शाहबाज हुसैन ठाकुरगंज के नेपियर कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता था। वह आईआईएम रोड स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती यूनिवर्सिटी से बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। 

सिर डिवाइडर से टकराया और हेलमेट टूट गया

भाई आकिब ने बताया शाहबाज रविवार यूनिवर्सिटी परीक्षा देने के लिए बाइक से जा रहा था। गऊघाट के पास आगे जा रहे वाहन को बचाने में उसने बाइक में ब्रेक लगाई। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। हेलमेट पहने शाहबाज का सिर डिवाइडर से टकराया और हेलमेट टूट गया। 

इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने उसको ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। उसके पास से मिले यूनिवर्सिटी की आईडी से पुलिस ने विवि प्रशासन और परिजनों को खबर दी।

दोस्तों के साथ रात में मनाया था बर्थडे

शाहबाज की मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पिता अनवर हुसैन चिकन कपड़े के कारोबारी है। पिता के अलावा मां नाजमा और तीन भाई हैं। भाई आकिब ने बताया कि 27 दिसंबर को शाहबाज का जन्मदिन था। उसने रूम में दोस्तों के साथ बर्थडे की पार्टी भी मनाई थी। घरवालों का कहना है कि शाहबाज पढ़ाई में होनहार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें