25.59 लाख से ज्यादा वोटर्स वाले सीतापुर में चुनावी माहौल अभी से गर्म होने लगा है। कुछ दिनों पहले ही यहां से भाजपा के विधायक रहे राकेश राठौर ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली है। इसके अलावा भी कई तरह की राजनीतिक हलचलें चल रही हैं। ऐसी स्थिति में आम लोग इस बार क्या सोचकर वोट डालेंगे? युवाओं, महिलाओं के मुद्दे क्या होंगे? रोजगार, महिला सुरक्षा, विकास जैसे मुद्दों पर आम लोगों की क्या राय है? इन सब सवालों का जवाब ढूंढने 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज सीतापुर में होगा।
आपके पास भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ने का अच्छा मौका है। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
कब और कहां होंगे कार्यक्रम ?
1. सुबह 9 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : मक्खन ढाबा, निकट नगर कोतवाली
2. दोपहर 12 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान - महावीर पार्क
3. दोपहर दो बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान : मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम
4. शाम चार बजे
राजनतिक दलों से चर्चा
स्थान : महावीर पार्क
अब तक इन जिलों में हुआ कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में 'अमर उजाला' का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर से होते हुए लखीमपुर खीरी पहुंचा। अब अगला पड़ाव सीतापुर है।
'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।
इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?
- अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
- 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
- amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
- सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
- इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।