गाजीपुर, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, महिलाओं से चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
मीरा चौबे ने कहा कि प्रियंका गांधी की सरकार बनी तो हो सकता है कि लोगों का कुछ तकलीफ दूर हो। हम चाहते हैं प्रियंका गांधी एक बार सीएम बने। सरोज देवी (शिक्षामित्र) हमलोगों का समायोजन अखिलेश सरकार में हुआ था। इस सरकार ने उसे निरस्त कर दिया। 10 हजार रुपये मिलता है। इसमें कैसे घर चलाएंगे?
रीना यादव ने कहा कि महिलाओं की जेब खाली है। इस सरकार ने कोरोना के नाम पर सबको बेरोजगार बना दिया। अब तो कोरोना चला गया, रोजगार देना चाहिए। कोरोना काल में जिसका रोजगार गया उसका आया नहीं। उन्होंने पेपर लीक का मामला भी उठाया।
उन्होंने कहा कि कितनी गर्भवती महिलाएं परीक्षा देने के लिए आई होंगी। क्या सरकार भुगतान करेगी? जितना शिक्षा पर जोर दिया जा रहा था अब ये उतना ही कमजोर होता जा रहा है। नाजरीन ने कहा कि मौजूदा सरकार के कामकाज से खुश नहीं है। सरकार को गरीबों की सहायता करनी चाहिए। महंगाई बढ़ गई है। घर चलाने में दिकक्त हो रही है।