कानपुर देहात में औरैया के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी और पेट्रोल पंप संचालक कमलकांत वर्मा के मावर स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह पांच बजे के करीब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बम निरोधक दस्ता व औरैया पुलिस के साथ छापामारी की है। उधर, आगरा के बरौली अहीर में हुई शादी चर्चा का विषय बन गई है, इसमें एक सास ने अपनी विधवा बहू के लिए लड़का ढूंढा और बेटी की तरह धूमधाम से उसकी शादी कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अलावा, अमरोहा में हुए दर्दनाक हादसे में चार डॉक्टरों की मौत के बाद फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की और पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार 100 की स्पीड से ज्यादा रही होगी। पढ़ें यूपी की गुरुवार की बड़ी खबरें-
कानपुर देहात में NIA ने पेट्रोल पंप पर मारा छापा
कानपुर देहात में औरैया के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी और पेट्रोल पंप संचालक कमलकांत वर्मा के मावर स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह पांच बजे के करीब राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बम निरोधक दस्ता व औरैया पुलिस के साथ छापामारी की है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-