केस - 4
2003 के मतदाता सूची में नाम न होने से नहीं भर पा रहे एसआईआर फार्म
कछवा रोड सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के ठटरा गांव स्थित बूथ संख्या 35 में मकान संख्या 378 में दर्ज इंद्र कुमार रस्तोगी पुत्र रामजी उमा रस्तोगी पत्नी इंद्र कुमार शिवम रस्तोगी पुत्र इंद्र कुमार सौम्या रस्तोगी पत्नी संजीव रस्तोगी सुधा रस्तोगी पत्नी शिवम का एसआईआर फॉर्म सत्यापन करने के दौरान 2003 के मतदाता सूची में औराई विधानसभा क्षेत्र के ठटरा गांव के मतदाता सूची में नाम नहीं है। फॉर्म के सत्यापन हेतु 2003 के मतदाता सूची में नाम नहीं होने से सत्यापन अटक गया। ठटरा गांव के बूथ संख्या 36 बीएलओ उषा देवी ने बताया कि फॉर्म भरने में नई बहू का बिहार में मायका होने के चलते फॉर्म पूरा नहीं हो पा रहा है।
इसे भी पढ़ें; सुविधा: वाई-फाई से लैस होंगे वाराणसी के 26 रैन बसेरे, छोटे बच्चों के लिए खिलौने की भी होगी व्यवस्था
केस - 5
पति का नाम दूसरी महिलाओं के नाम पर भी दर्ज
कोटवा में सहनाज बेगम के पति का नाम सत्तार अहमद है। उसी गांव के दुसरे वोटर लिस्ट में सहनाज बेगम के पति का नाम अख्तर दर्ज है। जबकि अख्तर दूसरे मोहल्ले के है। उनकी पत्नी का नाम सहजाद बानो है। जो वोटर लिस्ट मे दर्ज है। इसी तरह बिहार निवासी रोहित कुमार पिछले कई वर्षों से नेवादा सुंदरपुर में रहते है। वहीं की रहने वाली कंचन से रोहित ने 2020 में शादी कर ली। पहाड़ी में जमीन खरीदकर मकान बनाकर रहने लगे। अब जब एसआईआर चल रहा है तो खोजबीन होने पर रोहित नेवादा के तीन बूथों पर तीन मतदाता पहचान पत्र मिले और कंचन का एक मतदाता पहचान पत्र पहाड़ी में मिला। अब दुविधा में पड़े है कि कहा कि सूची में नाम रखे।