गंजमुरादाबाद। बुखार से पीड़ित श्रमिक की मौत हो गई। उसे चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बे के ही डॉक्टर से इलाज करा रहे थे।
नगर के मोहल्ला मिश्राना निवासी मुन्ना कश्यप (38) पुत्र प्यारेलाल स्वास्थ्य केंद्र के बाहर होटल पर नौकरी करता था। उसे चार दिन से बुखार आ रहा था। रविवार सुबह वह काम पर जा रहा था। तभी रास्ते में बेहोश होकर गिर गया।
परिजन उसे सीएचसी लाए। यहां उसने दम तोड़ दिया। पत्नी रुचि ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने से घर पर पड़ी एक ट्राली मौरंग चार हजार में बेची थी। उसी से इलाज कराया। बच्चों में अर्पित, शोभित व हर्षित हैं। उधर, रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सदर तहसील के वाजिदपुर निवासी चमन (14) पुत्र अनवर व बौनामऊ की रश्मि (17) पुत्री मेवालाल को भर्ती कराया गया है।