उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बनिगांव में प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को गांव के गांव संतोष की 11 वर्षीय बेटी शालिनी अपनी सहेली शिवानी के साथ प्राथमिक स्कूल की दीवार के पास खेल रही थी।
इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली स्कूल में निर्माण सामग्री लेकर पहुंचा। ट्रैक्टर बैक करने के दौरान ट्राली दीवार से टकरा गई। दीवार भरभराकर पास में खेल रही शालिनी व शिवानी पर गिर गई। मलबे में दबीं बच्चियों को निकालकर एक नर्सिंगहोम ले जाया गया।
डॉक्टर ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया और शिवानी का इलाज शुरू किया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।