फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
बीघापुर के संदोही देवी मंदिर परिसर स्थित पौराणिक तालाब। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पौराणिक स्थलों के आसपास स्थित 49 तालाबों का जल्द ही जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए तालाबों की सूची तैयार कराई गई है।
विज्ञापन

शासन ने मंदिरों के आसपास स्थित तालाबों के जीर्णोद्धार के निर्देश दिए थे। इस आदेश के क्रम में जिला प्रशासन ने मंदिरों, शिवालयों के आसपास स्थित तालाबों के कायाकल्प की योजना तैयार कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने 16 ब्लॉकों के ऐसे तालाबों की सूची बनवाई है जो मंदिरों के आसपास मौजूद हैं। मनरेगा तथा ग्राम विकास के माध्यम से इनका कायाकल्प कराने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

जिन तालाबों का जीर्णोद्धार होगा उसमें असोहा ब्लॉक के 5, औरास के 5, बांगरमऊ के 2, बीघापुर के 5, गंजमुरादाबाद के 1, हसनगंज के 4, मियागंज के 5, पुरवा के 3, सफीपुर के 3, सुमेरपुर के 5, सिकंदरपुर कर्ण के 4, हिलौली के 5 व नवाबगंज के 2 तालाब हैं। इसके बाद ग्राम पंचायत से कार्य योजना बनवाकर इनके सुंदरीकरण तथा जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जीर्णोद्धार के लिए पौराणिक स्थलों के आसपास तालाबों की सूची तैयार करा ली गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें