फतेहपुर चौरासी(उन्नाव)। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोस में रहने वाले नाबालिग दो सगे भाइयों पर 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है और जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम लगभग 5 बजे उसकी 12 वर्षीय पुत्री गांव के बाहर नदी में नहाने गई थी। पड़ोस के 9 वर्षीय व 11 वर्षीय सगे भाइयों ने बेटी से दुष्कर्म किया। घर आकर बेटी ने घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।