फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दो साल तक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। गांव के युवक द्वारा नाबालिग किशोरी का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी और शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक शारीरिक शोषण किया गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना बिहार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पहले किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया। फिर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके बाद उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। दो साल तक वह किशोरी का शोषण करता रहा। शोषण से परेशान किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पिता ने युवक को नामजद करते हुए भगवंतनगर चौकी पुलिस को तहरीर दी। चौकी पुलिस ने टालमटोल किया तो पिता बेटी को लेकर एसपी के पास पहुंच गया।
एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ एके राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें