फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर बारिश का कहर, मिट्टी बहने से 10 मीटर सड़क खोखली

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलंगज/असोहा। तेज बारिश से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मिट्टी बह जाने से 10 मीटर सड़क खोखली हो गई। इसके अलावा कई और स्थानों पर छोटे-बड़े दायरे में सड़क की साइड पटरी और मिट्टी धंसी है। उधर, गंगा और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कई जगह सड़क में दरारें आई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात से बुधवार सुबह तक तेज बारिश के चलते कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर किलोमीटर संख्या 70,8 आटा गांव के सामने बारिश के पानी के बहाव से सड़क किनारे की मिट्टी कटकर बह गई। इससे दस मीटर दायरे में गड्ढा हो गया। बारिश रुकते ही निर्माण एजेंसी पीएनसी ने मरम्मत शुरू कराई। इसी लेन पर किमी संख्या 70.6 पर भी मिट्टी धंस गई है। कानपुर से लखनऊ लेन पर बंदूखेड़ा गांव के सामने भी बारिश के पानी से सड़क की पटरी करीब दो मीटर धंस गई है। कानपुर से लखनऊ लेन पर किमी संख्या 40.6 पर बछौरा गांव के पास दो स्थानों पर साइड पटरी धंस गई है।
वर्जन...
तेज बारिश की वजह से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की साइड मिट्टी कुछ स्थानों पर बह गई है। इससे नुकसान हुआ है। उसकी मरम्मत कराई जा रही है। साइड स्लोप की मिट्टी दबने से कुछ जगह सड़क की पटरी भी दबी है। जहां पर जो भी कमियां आई हैं उन्हें पूरी तरह ठीक कराया जा रहा है। एक्सप्रेसवे का यातायात पूरी तरह सामान्य है।- नवरतन, पीडी एनएचएआई।
विज्ञापन


फोटो-42- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बाराती खेड़ा गांव के पास पानी के बहाव से सड़क धंसने का खतरा। संवाद
बारिश से एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, सड़क धंसने का खतरा
हसनगंज। तहसील क्षेत्र के बाराती खेड़ा गांव के पास बारिश के पानी के बहाव से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे की मिट्टी बह गई है। जाली के किनारे मिट्टी कटने से सड़क का हिस्सा कमजोर हो गया है और कभी भी धंसने से हादसा हो सकता है। राहगीरों ने बताया कि बारिश के बाद से स्थिति लगातार खराब हो रही है लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। वहीं, लखनऊ से औरास तक एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के किनारे जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें आए दिन कार, बाइक समेत अन्य वाहन फंस रहे हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूपीडा के एक्सईएन राजेश तिवारी ने बताया कि निरीक्षण कर जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। (संवाद)

फोटो-43- किमी संख्या 403 के पास गंगा एक्सप्रेसवे की धंसी सर्विस रोड। संवाद
कई जगह धंसी गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड
चकलवंशी। तेज बारिश से गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड कई जगह धंस गई है। किमी संख्या 403 के पास सड़क धंसने से करीब पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इसी तरह किमी संख्या 402 के पास पानी के बहाव से पटरी बह गई है। कई जगह सड़क धंसने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। गनेश रघुवीर, राधेश्याम, चंदन, रामचंद्र आदि ने बताया कि रात के समय बाइक सवार गिर कर घायल हो रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 401 के पास 24 अगस्त को गड्ढा बचाने के चक्कर में दो बाइक सवार टकरा गए थे। हादसे में बाजी खेडा के बाबूलाल की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी निर्मला घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। (संवाद)

फोटो-44- गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 422 के पास सड़क पर आई दरार। संवाद
गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर से आई दरार,
सोनिक। मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 422 के पास बारिश के चलते फिर से दरारें आ गई हैं। कार्यदायी संस्था ने बुधवार को इनकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे पर 29 अप्रैल को लोकार्पण किया था। इसके बाद पहली ही बारिश में इसकी पोल खुल गई। बारिश की वजह से सड़क धंसने पर कार्यदायी संस्था ने इसे दुरुस्त कराया था। बुधवार को एक बार फिर एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 422 के पास सड़क पर दरार आई हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर आरके मिश्रा ने लगातार बारिश से हल्की दरार आई थी, उसे ठीक करा दिया गया है। रूटीन पैचवर्क चलता रहता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें