फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सनेही की लेखनी ने लोगों में भरा था अंग्रेजों से लड़ने का जज्बा

विज्ञापन
फोटो-10- सनेही जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक व अन्य। संवाद
विज्ञापन
अचलगंज। भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ल ने कहा कि पं. गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ ने भारत माता को आजादी दिलाने में लेखनी के माध्यम से योगदान दिया। उन्होंने सोए जनमानस को अंग्रेजी हुकूमत के सामने सीना तान कर खड़ा किया। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

कवि पं. गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ की 144वीं जयंती उनके पैतृक गांव हड़हा स्थित स्मारक पर मनाई गई। समारोह में जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और साहित्य प्रेमियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि सनेही जी के स्मारक को सजाने-संवारने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी। लोक गायक रामलखन तिवारी ने आल्हा छंदों के माध्यम से उपस्थित जन मानस को पूर्वजों की वीरगाथाएं सुनाते हुए भाव विभोर कर दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव वर्मा, अजय निगम, सुरेंद्र लोधी, किशोरी त्रिवेदी, शैलेश तिवारी, सर्वेश सविता, विनोद सोनकर, मयंक बाजपेई, मन्ना लोधी, जेके दीक्षित आदि ने पं. गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आयोजक शैलेंद्र मोहन शुक्ल व रंजीत अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें