उन्नाव। बीएसए के निरीक्षण के दौरान दो स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर और छात्रों की उपस्थिति 98 फीसदी मिली। इस पर उन्होंने शिक्षकों, शिक्षामित्र और अनुदेशकों की प्रशंसा की, कहा कि सभी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बिरची गांव के स्कूल में छात्रों को पढ़ाया भी।
बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को बिछिया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरची का निरीक्षण किया गया। छात्र प्रार्थना सभा के बाद कक्षाओं में सत्र परीक्षा देते मिले। स्कूल में सभी शिक्षक उपस्थित थे, साथ ही छात्रों की भी लगभग शत-प्रतिशत उपस्थिति थी। बीएसए ने कक्षा चार के छात्रों की परीक्षा को देखा। बीएसए के पूछे सवालों का बच्चों ने सहज होकर उत्तर दिया।
छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी पर बीएसए ने संतोष व्यक्त किया। स्कूल की बाल वाटिका कक्ष भी देखा। साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मैट पर लगभग 15 मिनट तक बैठकर उनसे शिक्षण कार्य भी कराया। परिसर में घास देख इंचार्ज शिक्षक को सफाई कराने के निर्देश दिए। बिछिया ब्लॉक के मुलुक गड़ार प्राथमिक स्कूल शिक्षक उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बीएसए ने बताया कि अन्य जिन स्कूलों में शिक्षक या स्टॉफ अनुपस्थित मिला है, उनका वेतन अवरुद्ध किया जाएगा।