नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर गांव स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज में शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्षों को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा, आजाद जैसे क्रांति के महानायक के बलिदान को याद कर हम सब उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। नई पीढ़ी को इन राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र रक्षा के लिए उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। मोहान विधायक ब्रजेश रावत ने हाईवे से विद्यालय तक अपनी निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों को शॉल व भगवान राम का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वालों को भी सम्मानित कियका गया। साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में के मेधावियों व खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यहां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, प्रबंधक राजेश सिंह, उपप्रबंधक भगवती सिंह, अवधेश सिंह सेंगर, राजदुलारी, जितेंद्र सिंह, आनंद पाल, आशीष कुमार, शगुन अवस्थी आदि रहे।
सम्मेलन में बही काव्य की रसधार
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में विद्याधर दीक्षित, डॉ. गोविंद गजब (रायबरेली), डॉ. मीनाक्षी गंगवार (लखनऊ), निर्भय निश्चल (अयोध्या), सत्यनारायण त्रिपाठी ‘शशि’ (उन्नाव), गौरव गौरवान्वित, रवीश पांडेय, देवकीनंदन यादव, सरवर, प्रतिमा गुप्ता, वंदना विशेष, सतीश पाखंडी, बलराम सिंह निर्बल और आशुतोष तिवारी जैसे रचनाकारों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।