फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: संवेदीकरण कार्यशाला में एचआईवी के रोकथाम पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय संवेदीकरण संपूर्ण सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ। एचआईवी की रोकथाम और समय पर जांच और इलाज के साथ ही बीमारी को लेकर भ्रांतियों को दूर करने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी सीडीओ तेजवंत सिंह ने कहा कि एचआईवी केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सामुदायिक सहयोग से जुड़ा मुद्दा है। सभी विभागों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक जनजागरूकता गतिविधियों को तेज किया जाए। युवाओं और संवेदनशील समूहों तक परामर्श एवं जांच सेवाएं सुलभ कराई जाएं। कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई और प्रत्येक समुदाय स्वयं को इस अभियान का सक्रिय भागीदार बनाएं। गोपनीयता व परामर्श की गुणवत्ता बनाए रखने तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ समन्वित प्रयासों के माध्यम से अधिकाधिक लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने पर विस्तृत जानकारी दी गई।
सराहनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों में पंकज शुक्ला, वसीम खान, विनीता मिश्रा, महेश कुमार, सौरव दीक्षित, शशिकिरन, अनीता, संदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार गुप्ता और पंकज कुमार को सम्मानित किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, डीडीओ देवकुमार चतुर्वेदी, समाज कल्याण अधिकारी, श्रीप्रकाश पांडेय, बाल विकास परियोजना अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें