फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रक चालक का आरोप, सिपाही ने सिर पर मारी टॉर्च, निकला खून

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। मुर्तजानगर नहर पर पुलिस और ट्रक चालक के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में चालक के सिर से खून निकलता दिख रहा है। दही थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर निवासी कल्लू ने पिकेट ड्यूटी पर तैनात दही पुलिस के सिपाहियों पर टॉर्च से सिर में वार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कल्लू मंगलवार रात 10 बजे सीमेंट लादकर लखनऊ जा रहा था। उसने घर पड़ने के कारण मुर्तजानगर नहर पर अपना ट्रक खड़ा किया था। इसी दौरान पिकेट पर मौजूद सिपाहियों से उसकी बातचीत हुई। वीडियो के मुताबिक, सिपाहियों ने गाली दी तो चालक ने विरोध किया। आरोप है कि एक सिपाही ने टॉर्च से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और वीडियो की जांच कराई जा रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें