फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परिषदीय स्कूलों में नए सत्र से चलेंगी डिजिटल कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के परिषदीय स्कूलों में बुधवार से नया शिक्षासत्र 2026-27 शुरू हो रहा है। इस सत्र में डिजिटल कक्षाओं के संचालन और छात्रों का नामांकन 11 फीसदी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक ने इसके लिए निर्देश जारी करते हुए पांच लाख रुपये का बजट भी आवंटित किया है।
विज्ञापन

जिले के 16 ब्लॉकों और नगर क्षेत्र में कुल 2709 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें वर्तमान में 2.15 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। नामांकन बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैलियां निकाली जाएंगी। इन रैलियों के आयोजन हेतु प्रत्येक बीआरसी को 10 हजार रुपये और प्रत्येक स्कूल को 2500 रुपये की धनराशि मिलेगी। डिजिटल पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए अब तक 500 परिषदीय स्कूलों में आधुनिक कक्षाओं का संचालन शुरू हो चुका है। इसका उद्देश्य छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ना है। शिक्षकों का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। जिन स्कूलों में उपकरणों की खरीद नहीं हुई है, उन्हें दस अप्रैल से पहले इन्हें खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।



नामांकन बढ़ाने के लिए पांच लाख बजट जारी
शिक्षा महानिदेशक ने पिछले साल की अपेक्षा 11 फीसदी अधिक नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पांच लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इस बजट का उपयोग ‘स्कूल चलो अभियान’ की गतिविधियों में होगा। डिजिटल कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को आधुनिकीकरण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में सहायक होगी।
विज्ञापन

वर्जन....
नया शिक्षासत्र आज से शुरू हो रहा है। उन्होंने बीईओ और शिक्षकों को नई ऊर्जा के साथ स्कूलों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए किताबें पहले ही स्कूलों में पहुंचाई जा रही हैं। सुनिश्चित किया जा रहा है कि सत्र की शुरुआत से ही पढ़ाई सुचारु रूप से चले। -शैलेश पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें