फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कल से 42 दिन का मेगा ब्लॉक, गंगा पुल के डाउन ट्रैक की होगी मरम्मत

विज्ञापन
फोटो-20- रेलवे पुल पर ट्रैक की मरम्मत सामग्री रखने के लिए ट्रैक किनारे रखे पुराने स्लीपर हटाती
विज्ञापन
उन्नाव/शुक्लागंज। लखनऊ मंडल रेलवे बृहस्पतिवार से रेल गंगा नदी पुल के डाउन ट्रैक की मरम्मत करेगा। इसके लिए 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। मंगलवार को तैयारियां जारी रहीं। बुधवार को तकनीकी टीम निरीक्षण के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के लिए रेलवे स्टेशन कॉलोनी के पास कंक्रीट स्लीपरों को मशीनों से हटाया गया। बीम स्लीपर व अन्य सामग्री रखने के लिए यह तैयारी की गई। काम कराने के लिए लखनऊ से तीन विशेष मशीनें यहां भेजी गई हैं। स्टेशन मास्टर शकील ने बताया कि कानपुर की तरफ से गिट्टी समेटने का काम हुआ। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत में 300 मजदूर और 300 गैस सिलिंडर लगेंगे। गैस सिलिंडरों की कमी को देखते हुए उच्च अधिकारी मंथन कर रहे हैं।



कायाकल्प में बाधक पीपल का पेड़ काटा
गंगाघाट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से 80 साल पुराना पीपल का पेड़ हटाया गया। पेड़ की कटाई के दौरान कटर मशीन तीन बार खराब हुईं। स्टेशन के पास राजीव नगर खंती की झुग्गी-झोपड़ियों को रेलवे ने हटाया। यह कार्य स्टेशन के निर्माण में बाधा न आने देने के लिए किया गया। सुपरवाइजर तेज प्रताप चौहान ने बताया कि 400 मीटर रिटेनिंग वॉल का काम पूरा है, 250 मीटर बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें