जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करतीं भारतीय रिजर्व बैंक की उप महाप्रबंधक अनुराधा साहू। स्रोत: कर
नवाबगंज। विकास खंड कार्यालय में बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक की उप महाप्रबंधक अनुराधा साहू ने प्रधानमंत्री जनधन, जीवन ज्योति बीमा और अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि लोगों को छोटी-छोटी बचत की आदत अपनानी चाहिए और बैंक में बचत खाता खुलवाना चाहिए।
उन्होंने खातों की केवाईसी पूरी कराने तथा कम प्रीमियम वाली बीमा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। बताया कि सरकार की ओर से लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों को भी कम ब्याज दर पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। एडीओ आरडी मनोज कुमार, एलडीएम राजकुमार गौतम, पीएनबी के मुख्य प्रबंधक दिनेश कुमार, उप प्रबंधक संजीव पुरोहित, नाबार्ड के डीडीएम सुमित पटेल, नवाबगंज पीएनबी शाखा प्रबंधक रिशेंद्र सिंह मौजूद रहे।