प्रतिमा लोकार्पण और कराए गए कार्यों की जानकारी देते सदर विधायक पकंज गुप्ता व समिति के लोग। संवा
उन्नाव। भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पत्रकारवार्ता में बताया कि आवास विकास कॉलोनी में स्थित पटेल पार्क में स्थापित प्रतिमा का जयंती की शुक्रवार 30 अक्तूबर की शाम को प्रतिमा का भव्य लोकार्पण किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में वार्ता करते हुए सदर विधायक ने कराए गए कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि उन्नाव में लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में पार्क, स्मृति द्वार, सेल्फी पॉइंट और व्यायामशाला शामिल हैं। बताया कि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने आवास विकास कॉलोनी में सरदार पटेल की स्मृति में एक पार्क बनाया है। शहर के प्रवेश मार्ग पर बाहरी मार्ग पर एक स्मृति स्थल भी निर्मित है।
विकास संस्थान के प्रबंधक अशोक पटेल, महिला जिला अध्यक्ष निम्मी अरोड़ा, रामसुमेर सिंह, सभासद अशोक सिंह (मुन्ना), डॉ. राजेश सिंह, कार्यक्रम प्रभारी सुखसागर, अनिल पटेल, रश्मि मोहन अग्निहोत्री, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, शैमी वर्मा भी मौजूद रहीं।