फोटो-8- गजफ्फरनगर गांव स्थित पटाखा की दुकान की जांच करतीं एसडीएम व सीओ। संवाद
हसनगंज। क्षेत्र के गजफ्फरनगर स्थित मां पीतांबरा फायर वर्क्स में शुक्रवार को एसडीएम ने छापा मारा। यहां पर पटाखा बेचा जा रहा था, जबकि लाइसेंस की वैधता मार्च में समाप्त हो गई थी। इस पर एसडीएम ने दुकान सील करा दी।
एसडीएम शालिनी सिंह तोमर ने शुक्रवार को सीओ तेज बहादुर सिंह और कोतवाली प्रभारी शरद कुमार के साथ पटाखा की दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान पता चला कि दुकान में पटाखा बिक्री का लाइसेंस मार्च 2026 में समाप्त हो चुका है। लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया गया है। इसके बाद भी पटाखे बेचे जा रहे थे। दुकान में पटाखों का स्टॉक भी रखा मिला। एसडीएम ने दुकान को सील करा दिया।