उन्नाव। जिला महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में सीलन की वजह से अल्ट्रासाउंड मशीन दो महीने में लगातार दूसरी बार खराब हो गई। 30 गर्भवतियों की जांच नहीं हो सकी। उन्हें अगले दिन आने को कहा गया है।
जिला महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष की छत और दीवारों से काफी सीलन रहती है। इससे आए अक्सर मशीन खराब हो जाती है। दो महीने के अंतराल में शुक्रवार को दूसरी बार मशीन में तकनीकी खराबी आने से सुबह दस अल्ट्रासाउंड होने के बाद मशीन नहीं चली। इससे 30 महिलाओं व गर्भवतियों की जांच नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने उन्हें शनिवार को आने को कहा है। वहीं कुछ गर्भवतियों ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई। सीएमएस डॉक्टर अरविंद आनंद ने बताया कि कंपनी को सूचना देकर इंजीनियर को बुलाया गया है। बताया कि कक्ष में सीलन की समस्या है। छत को भी ठीक कराने के लिए निदेशालय से पत्राचार किया है।