सांसद साक्षी महाराज ने पंजाब में पीएम मोदी के काफिले को रोकने के मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पंजाब सरकार पर खालिस्तानियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है।
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पंजाब में हुई घटना को लेकर बड़ा बयान दिया। मीडिया से बातचीत में कहा कि इसमें पंजाब सरकार और खालिस्तानियों की मिलीभगत है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि यदि वहां पर कोई भी घटना घटित होती तो सारा देश आग के हवाले होता। इससे सारे देश की स्थिति क्या होती। साक्षी महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह से मामले की गहनता से जांच कराने का अनुरोध किया।