फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बाढ़ के पानी में डूबकर बच्चे की मौत, मंगलवार देर शाम लापता हुआ था, 24 घंटे बाद मिला शव

Wed, 27 Oct 2021 09:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में गंगाकटरी के शहरिया सलेमपुर में छह वर्षीय बच्चा बाढ़ के पानी में डूब गया। मंगलवार शाम खेलते हुए वह अचानक लापता हुआ था। 24 घंटे बाद बुधवार शाम उसका शव घर से 150 मीटर दूर पर एक पानी भरी खंती में मिला।
विज्ञापन


शव बाहर निकाले जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम पंचायत जाजामऊ एहतमाली व उसके मजरा शहरिया सलेमपुर में बाढ़ का पानी भरा है। शहरिया सलेमपुर निवासी शिवदुलारे का छह वर्षीय बेटा अनिकेत मंगलवार शाम पांच बजे घर में खेलते समय अचानक लापता हो गया था।

घर में बच्चे को न देख परिजनों ने खोजबीन की। गांव में गंगा के बाढ़ का पानी भरा होने से डूबने के अंदेशे पर ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की, पर अनिकेत का पता नहीं चल सका। 24 घंटे बाद बुधवार शाम छह बजे घर से 150 मीटर दूरी पर रास्ते के बगल की खंती में गांव की पूजा की मां ने बच्चे का शव देखा।
विज्ञापन


उसने ग्रामीणों व बच्चे के परिजनों को जानकारी दी। खंती से शव निकाले जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां शिमला व पिता शिवदुलारे बदहवास हो गए। मृतक अनिकेत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई अमन व वरुण भी अनिकेत का शव देख बेहाल हो गए। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि बच्चे का शव पानी भरी खंती में मिलने की जानकारी परिजनों ने दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें