फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: दारू पार्टी के बाद शुरु हुई नशेबाजी में कुल्हाड़ी से हमलाकर मजदूर की हत्या, गांव में पुलिस तैनात

Fri, 05 Nov 2021 05:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उन्नाव में दिवाली के दूसरे दिन हुई दारू पार्टी के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में शुक्रवार दोपहर नशे की हालत में दो पक्षों में विवाद कर बाद जमकर डंडे चले। एक पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। बचाव करने पहुंचा भाई व चचेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर अजगैन, सोहरामऊ समेत अन्य थानों का पुलिस बल पहुंचा है। मानपुर गांव निवासी रामकुमार का पुत्र प्रमोद मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था। शुक्रवार दोपहर प्रमोद गांव के ही सजीवन व उनके बेटे मोनू, सोनू, अंशू, गांव के देशराज व उसके बेटे रोहित, मोहित व रामअवतार के साथ शराब पी।  

किसी बात को लेकर प्रमोद से विवाद शुरू हो गया। गुस्से में सभी ने डंडों व कुल्हाड़ी प्रमोद पर हमला कर दिया। प्रमोद को बचाने पहुंचा भाई रमाकांत व चेचेरे भाई सूरज को भी बेरहमी से पीटा और भाग निकले। परिजनों ने घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जहां प्रमोद को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या की जानकारी  पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। मृतक के पिता रामकुमार ने 8 लोगों को नामजद कर तहरीर दी है। परिवार के बताए जा रहे हैं। आरोपितों की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव में तनाव देख पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें