फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व अधिवक्ता समेत तीन घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। चोरों ने सोमवार रात तीन घरों से नगदी-जेवर सहित करीब 34 लाख का माल पार कर दिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी पर फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तीन किमी के दायरे में लगे 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।
विज्ञापन

पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के अमोईया गांव में हुई। गांव के पूर्व प्रधान बूटा सिंह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। उन्होेंने बताया कि देर रात घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 2.60 लाख रुपये, लाखों के जेवर पार कर दिए। इसके बाद पूर्व प्रधान के घर से करीब 100 मीटर दूर अधिवक्ता प्रदीप सिंह के घर को निशाना बनाया। यहां से 50 हजार रुपये व करीब चार लाख के जेवर पार कर दिए। तीसरी घटना साधन सहकारी समिति के सचिव अशोक अवस्थी के घर हुई।
अशोक ने बताया कि बाउंड्री से चढ़कर घर में घुसे चोरों ने कमरे की कुंडी तोड़कर अलमारी में रखे 1.25 लाख रुपये, बहू नीलू अवस्थी, व सास राकेश कुमारी के जेवर पार कर दिए। तीनों पीड़ितों ने कुल 34 लाख का माल पार होने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच के बाद सुराग तलाशने के लिए फील्ड यूनिट बुलाई। खोजी कुत्ता घटनास्थल से 150 मीटर दूर बाग में चक्कर काटकर लौट आया। फील्ड यूनिट ने तीनों घरों से फिंगर प्रिंट सहित अन्य नमूने लिए हैं। खुलासे में लगी पुलिस ने तीन किमी की दूरी में लगे लगभग 40 कैमरों की फुटेज देखी है। कोतवाल ने बताया कि शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं एसपी ने स्वॉट टीम को भी खुलासे में लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें